---Advertisement---

SSC GD Constable Answer Key 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा की ऑफिशियल आंसर की जारी यहां से चेक करें

By Vacancy Time

Published On:

Follow Us
SSC GD Constable Answer Key 2025
---Advertisement---

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 26 फरवरी 2025 को SSC GD कांस्टेबल परीक्षा की आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक अलग अलग शिफ्ट में आयोजित की गई थी। 39,481 पदों के लिए 52,59,500 उम्मीदवारों ने आवेदन किया, जिससे प्रतिस्पर्धा बहुत अधिक हो गई।

SSC GD कांस्टेबल भर्ती 2025 कुल पद

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न बलों में रिक्तियां भरी जाएंगी:

  • BSF: 15,654 पद
  • CISF: 7,145 पद
  • CRPF: 11,541 पद
  • SSB: 819 पद
  • ITBP: 3,017 पद
  • Assam Rifles: 1,248 पद
  • SSF: 35 पद
  • NCB: 22 पद

इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 1 फरवरी 2025 को जारी किए गए थे, जबकि परीक्षा केंद्र की जानकारी परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी की गई थी।

SSC GD कांस्टेबल आंसर की कैसे चेक करें?

अभ्यर्थी निम्नलिखित प्रक्रिया से अपनी आंसर की चेक कर सकते हैं:

  • SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर “Answer Key” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • SSC GD Constable Answer Key 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरकर लॉगिन करें।
  • आंसर की आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • आंसर की का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

SSC GD कांस्टेबल आंसर की का स्टेटस

उत्तर कुंजी लिंक 26 फरवरी, 2025 को जारी किया गया था, लेकिन यह अभी तक सक्रिय नहीं है। यह एक या दो दिन में सक्रिय हो जाएगा। लिंक सक्रिय होने के बाद, सभी अभ्यर्थी अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड के साथ लॉग इन करके उत्तर कुंजी देख सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए हमेशा एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

Leave a Comment